अपर मुख्य सचिव उ.प्र. शासन बेसिक शिक्षा अनुभाग -5 के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्थापित न्याय पंचायत संसाधन केन्द्रों एवं ब्लॉक संसाधन केन्द्रों के पुनर्गठन के अन्तर्गत पुरानी व्यवस्था को समाप्त करके सहसमन्वयकों को मूल विद्यालय में भेजकर उनके स्थान पर शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन करने के उद्देश्य से अध्यापकों को सपोर्टिव सुपरविजन प्रदान करने हेतु प्रत्येक विकास खण्ड में पाँच ARP का चयन किया जाना था । प्रेरणा ऐप के विरोध में शिक्षक काफी समय से इसका भी विरोध कर रहे थे जिसके कारण कई बार विज्ञापन निकालने के बाद भी 26 आवेदन आए थे । जिनके चयन हेतु आज लिखित परीक्षा , माइक्रो टीचिंग एवं साक्षात्कार आयोजित किया गया । शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के विरोध के बावजूद 04 ARP श्रीमती मीनाक्षी , कुसुमलता , अर्चना वार्ष्णेय तथा श्री अरुण शाक्य का चयन अन्तिम रूप से कर लिया गया । शेष आवेदकों की परीक्षा 21/12/2019 को समय दोपहर 12 बजे से अपराह्न 02 बजे तक विकास भवन सभागार में आयोजित होगी ।
Related Articles
अध्यक्षविहीन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कैसे भरे जाएंगे रिक्त पद
December 27, 2017
0
कोटा चयन को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
August 18, 2018
0
सीबीआई ने प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2015 की चयन प्रक्रिया व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
May 6, 2018
0