क्या जिम्मेदारों को है किसी बड़े हादसे का इंतज़ार ?

इंडियन वॉइस 24 न्यूज़


पाली (हरदोई)-जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री सड़कों की व्यवस्था को सही करने का का एलान करते हैं वहीं उनके लोक निर्माण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उनके फरमान की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

हरदोई जिले के पाली कस्वे के समीप स्थित गर्रा पुल के पास महीनों से पत्थर डलवाये गए है जिन पत्थरों से आने जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत इस कदर खराब है कि लगभग आधी सड़क को पत्थरों ने अपनी चपेट में ले रखा है ।
लोगों की माने तो कई बार हादसा होते होते बचा है। उसी रोड पर सेना की तैयारी कर रहे नौजवान भी दौड़ लगाते है उनका कहना है कि इससे हमें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर जिम्मेदार किसके इंतज़ार में ? पत्थरों को क्यों नही हटवाया जा रहा है? इस रवैये को देखते हुए यही लग रहा है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।