सूचना क्रान्ति के जनक:- राजीव गांधी (संदर्भ:- 20 अगस्त (सद्भावना दिवस))

राजेश कुमार शर्मा पुरोहित
कवि, साहित्यकार

हम 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का 75 वां जन्म दिवस हीरक जयंती के रूप में मना रहे हैं। राजीव जी को कम्प्यूटर का जनक कहा जाता है। भारत का सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री जो 45 वर्ष की आयु में देश का छठा प्रधानमंत्री बना। राजीव जी के जन्म से लेकर उनके राजनीतिक सफर पर एक नज़र डालते हैं।

राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1944 को में हुआ था। उनके जन्म दिन को हम सभी सदभावना दिवस के रूप में मनाते हैं। अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मनाते हैं। वे इन्दिरा गांधी जी के पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र थे। 1984 में इन्दिरा जी की हत्या के बाद राजीव भारी बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बने थे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए उन्होंने नवोदय विद्यालयों की स्थापना करवाई थी। राजीव जी का सपना था कि ग्राम ग्राम ढाणी ढाणी का विकास हो।

राजीव गांधी जी का विवाह इटली की एंटोनिया माइनो से हुआ। उस समय वह इटली रहती थी। विवाह के बाद उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। उन दोनों की मुलाकात केम्ब्रिज में हुई थी। उस समय राजीव जी पढ़ाई कर रहे थे। उनका विवाह 1968 में हुआ था। जिसके बाद सोनिया गांधी भारत की हो गयीं।

राजीव गांधी जी के राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पुत्र पुत्री हैं। राजीव गांधी जी की सियासत में कोई रुचि नहीं थी। वो तो पायलेट की नोकरी करते थे। आपातकाल के बाद जब इंदिरा गांधी को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। साथ ही संजय गांधी उनके भाई की हवाई दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के बाद माता इंद्रिरा जी को सहयोग देने के लिए 1982 में राजीव गांधी ने अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीता। और राजनीति में प्रवेश किया। वे वहाँ के सांसद बने। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा जी की उनके ही अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। अगले चुनाव में राजीव जी प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बने।

राजीव गांधी भारत मे सूचना क्रान्ति के जनक कहे जाते हैं। देश के कम्पुटराजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें ही जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य उन्होंने ही किया था। इस प्रकार राजीव जी चाहते थे कि महिला सशक्तिकरण हों। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम कर 18 बर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी जी ने दिलवाया। वे चाहते थे युवा राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़े। युवा देश के विकास में आगे आये।

देश की एकता व अखंडता के लिए राजीव जी ने खूब प्रयास किये। कौमी एकता स्थापित करने हेतु उनके द्वारा किये कार्यों को आज युवाओं एवम किशोरों को बताने की जरूरत है। राजीव गांधी जी की नीतियों व उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए विद्यालयों में प्रश्नोउत्तरी मंच, वाद विवाद प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जानी चाहिए। पौधरोपण सद्भावना दौड़ आदि कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।

राजीव गांधी जी के नाम से राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिए जाते हैं। इस वर्ष यह सम्मान भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को मिलेगा। जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान है। बजरंग को कुश्ती के क्षेत्र में लगातार अच्छा करने के लिए इस वर्ष ये अवार्ड दिया जा रहा है।

राजीव गांधी कहते थे भारत एक प्राचीन देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है । वे कहते थे। मैं जवान हूँ मेरा भी एक सपना है । मेरा सपना है भारत को मजबूत स्वतंत्र आत्म निर्भर और दुनिया मे सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना। अंत समय तक राजीव जी सेवा करते रहे। आज हम सभी को उनके सपनों को पूरा करना है। वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे। महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास किये। वे कहते थे महिलाएं देश मे सामाजिक चेतना लाती है। महिलाएं समाज को जोड़ने का कार्य करती है।

वे कहते थे देश के विकास का अर्थ सड़कें बन जाना बड़े कारखाने खुल जाने से बड़े बड़े बाँध बन जाने से नहीं होता। विकास में मानवीय मूल्यों को प्रथम वरीयता दी जाती है तभी यथार्थ में विकास होता है। वे कहते थे हमारा आज का काम भारत को 21 विन सदी में गरीबी के बोझ से मुक्ति हमारे औपनिवेशिक अतीत की विरासत और हमारे लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होगा।

भारत के किसानों की तरक्की हो । राजीव जी ने कहा था “यदि किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है। लेकिन अगर वे मजबूत है तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत हो जाती है।

अगर हम कृषि की प्रगति को बरकरार नहीं रख पाए तो देश से हम गरीबी नहीं मिटा पाएंगे। लेकिन हमारा सबसे बड़ा कार्यक्रम गरीबी उन्मूलन हमारे किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा। राजीव गांधी जी द्वारा चलाये गए गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम का मूल उद्देश्य किसानों का उत्थान करना है। एक देश की ताकत अंततः इस बात में निहित है कि वो खुद क्या कर सकता है इसमें नहीं कि वो औरों से क्या उधार ले सकता है। आओ हम सभी मिलकर राजीव जी के सपनों को साकार करें।

98, पुरोहित कुटी, श्रीराम कॉलोनी,भवानीमंडी
जिला झालावाड राजस्थान