कछौना (हरदोई) : गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी निकट गोल्ड बिल्डिंग पुरानी बाज़ार कछौना में 11वाँ भव्य श्री गणेश महोत्सव आयोजन होना निधारित हुआ है।
प्रथम दिवस 31 अगस्त 2022 दिन बुधवार सुबह 10:00 बजे देवों के देव महादेव के पुत्र गजानन पधार रहे हैं। गणेश महोत्सव कमेटी की तरफ से आग्रह किया गया है कि सभी नगरवासी, क्षेत्रवासी, मित्र, बहनें, बुजुर्ग कल बुधवार प्रात: 10:00 बजे होने वाले स्थापना यात्रा को सफल बनायें एवं मित्रों भाइयों से अनुरोध किया है कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुँचकर अपनी-अपनी बाइकों के साथ स्थापना यात्रा को सफल बनाएं।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता