गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर चालक की मौत

                 सांडी(हरदोई)- सांडी थाना क्षेत्र में ग्राम हरिवंशापुर निवासी किसान धान बेच कर घर लौटते समप गांव से पहले कोहरे के कारण ट्रेक्टर गड्डे में गिरने से ट्रेक्टर चालक किसान की मौत हो गयी।
     मालूम हो कि ग्राम हरिवंशापुर के मुकेश 30पुत्र कृपाल सिंह किसान शनिवार को हरदोई से अपने ट्रेक्टर से धान विक्री करके लौट २हा था कि रात साढे ग्यारह बजे घने कोहरे के कारण गांव के पूर्व महेश के ट्र५बेल के पास गहरे गड्डे में जाते पलट गया जिसमें वह दब गया।जिसकी उसी में मौत हो गयी। जब उक्त किसान चालक मुकेश घर नहीं पंहुचा तब तलाश के दौरान ट्रेक्टर के नीचे दबा पाया। जिसे पुलिस ने पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।मृतक वे दो बच्चे अन्नू 10 व अट्टू 7 बर्ष का है।