जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार आपके विभाग को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किये जाने हेतु चिहिन्त किया गया है ।
उन्होने बताया है कि रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा । इसलिए उक्त पुरस्कार के लिए नामांकन के लिए संबंधित श्रेणी में निर्धारित पात्र बालिकाओं/महिलाओं को पुरस्कार दिये जाने की संस्तुति निर्धारित प्रारूप पर दो गुना लाभार्थियों का नामांकन प्राप्त कर विहित प्राधिकारी उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष को शीघ्र उपलब्ध कराया जाना है । श्री सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वांछित प्रस्ताव तीन दिन के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।