भारत ने मैच जीतकर पहली बार दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रंखला भी जीती

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां एक दिवसीय क्रिकेट मैच पोर्ट एलिजाबेथ में खेला गया । भारत ने पहले खेलते हुए रोहित शर्मा के शतक के साथ 274 रन बनाए । दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य मिला । जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम में अमला ही भारतीय गेंदबाजों का प्रतिरोध कर सके ।

हाशिम अमला की अर्धशतकीय पारी के अलावा अन्य तीन और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए । दक्षिण अफ्रीका की टीम धीरे – धीरे नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही । मैच का टर्निंग प्वाइंट कुलदीप यादव के कोटे का अन्तिम ओवर रहा । इस ओवर में यादव ने तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की हार सुनिश्चित कर दी । भारत ने 73 रनों के अन्तर से यह मैच जीतकर पहली बार दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रंखला जीत ली । रोहित शर्मा को 115 रन की पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया । छह मैचों की श्रृंखला में भारत अब 4 – 1 की निर्णायक बढ़त से आगे हो गया है ।