रोड अपूर्ण होने की जानकारी व्हाट्सएप पर मिलने के उपरान्त जिलाधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ निर्गत किया नोटिस

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि जिन्दपीर चैराहा से डायट चौराहा तक सड़क का निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा किया जाना था। जिसकी कुल लम्बाई 1.5 किमी थी। रोड का ठीका मेसर्स वरूण इन्फ्रास्ट्रचर दयाल बाग रोड आगरा को दिया गया था।
वर्क आर्डर के अनुसार रोड का निर्माण 17 दिसम्बर 2016 से प्रारम्भ होकर चार माह अन्दर पूर्ण किया जाना था। वरूण इन्फ्रास्ट्रचर ने विलम्ब करते हुए सितम्बर 2017 से कार्य शुरू किया। कार्य शुरू होने से आज तक 8 माह गुजर गये है परन्तु कार्य अभी भी पूर्ण नही किया जा सका है। यह शिकायत व्हाट्सएप पर मिलने के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय ने संज्ञान लेते हुए ठीकेदार को नोटिस निर्गत करने के साथ साथ गुणवत्ता की जाॅच के लिए अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 एवं अधिशीसी अभियन्ता आर0इ0एस0 की टीम गठित कर तीन दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।