बेहटा गोकुल- थाना क्षेत्र के बेहटा धीरा में लाली पत्नी धीरज की गला रेतकर दर्दनाक मौत के मामले में लाली के भाई देवेंद्र ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस माथापच्ची कर रही है। पति की गैरमाैजूदगी में महिला अक्सर अपने पुराने प्रेमी काे ससुराल बुला लिया करती थी। इस बात की भनक जब ससुर अाैर देवर काे लगी ताे उनके हाेश उड़ गए। रात काे बच्चाें अाैर ससुर काे सुलाने के बाद उसने अपने प्रेमी काे कमरे में बुला लिया। बहू के कमरे में जब ससुर ने किसी युवक की अावाज सुनी ताे कमरे में घुसने पर बहू काे किसी अाैर के साथ हमबिस्तर पाया। इसके बाद शुरु हुअा खूनी खेल। बता दें कि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बेहटा धीरा निवासी धीरज पुत्र रमाकांत की शादी करीब छह साल पहले टड़ियावां थाना के गोपालपुर साखिन निवासी लाली (30) पुत्री सुरेंद्र के साथ हुई थी। उसके चार वर्षीय बेटी नंदिनी व दो साल का बेटा है। रमाकांत के चार बेटों में धीरज बड़ा व विवेक सबसे छोटा है। धीरज अपने से छोटे दोनों भाइयों के साथ दिल्ली में मजदूरी करता है। घर पर लाली उसके दोनों बच्चों के अलावा ससुर रमाकांत व देवर विवेक रहता है। लाली का शादी से पहले ही गोपालपुर निवासी अमित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते लाली के बुलावे पर रात में अक्सर अमित बेहटा धीरा आता रहता था। इस बात की भनक देवर व ससुर को किसी तरह लग गई थी। गुरुवार रात करीब नौ बजे लाली ससुर व देवर को खाना खिलाने के बाद बच्चों के साथ कमरे में चली गई थी। रात लगभग दस बजे संतराम व विवेक को लाली के कमरे के अंदर से किसी आदमी की हंसी सुनाई दी। इस पर दोनों कमरे में घुसे लाली प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। उन्होंने भागने का प्रयास कर रहे अमित को दबोचने का प्रयास किया। इसके चलते बाप बेटे ने मिलकर अमित को बुरी तरह पीटकर चंद कदम के फासले पर स्थित थाने में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया। इस दौरान लाली भी थाने पहुंची थी उसने अमित को खुद ही बुलाने की बात कही थी।
पुलिस ने लाली काे ससुर व देवर के साथ घर भेज दिया। घर पहुंचने के करीब एक घंटे बाद ही विवेक थाने पहुंचा और बताया कि लाली ने खुद का गला रेत कर जान दे दी है। सूचना पर एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर, प्रभारी एसओ आरपी सोनकर ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के भाई वीरेंद्र ने दो अज्ञात लोगों पर बहन का गला रेत कर हत्या का आरोप लगाया है। इस सनसनी खेज वारदात से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि इतनी निर्मम हत्या किसने की, यही जानने की जिज्ञासा लोगों मे बनी हुई है । इस मामले थाना पुलिस कुछ भी कहने से अभी बच रही है । प्रभारी थानाध्यक्ष शांति शरण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कटने से मौत का मामला सामने आया है । बाकी जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं । अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रेमी अमित को घर से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था और उसके बाद लाली को थाने पर बुलाकर उससे पूछा गया तो उसने प्रेमी के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि अमित मेरा मुंह बोला भाई है मेरी रजामन्दी से मुझको मिलने आया है । देवर व ससुर ने इसको मारा पीटा इसकी कोई गलती नहीं है । इसके बाद देवर विवेक के साथ लाली को घर भेज दिया गया और अमित को थाने पर रोक लिया गया उसके बाद लाली की मौत हो गई। प्रेमी के पक्ष में दिया गया बयान तो मौत का कारण नहीं चूँकि मुकदमा भाई ने लिखाया जो कि मौके पर मौजूद नहीं था । ससुर रमाकांत, देवर विवेक जिनके साथ पूरी घटना हुई उन्होंने मुकदमा क्यों दर्ज नहीं कराया। मौके पर कमरे में चारो तरफ फैले खून के धब्बों से तो लगता था कि मौत के पहले खूब हाथापाई हुई होगी । इतना सब होने के बाद भी अज्ञात लोग हत्या करके भाग गए और कोई देख नहीं पाया यह थ्योरी लोगों के गले नहीं उतर रही।