कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात में एक गांव के बाहर स्थित हाथों में गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी मटका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बतातें चलें रविवार की रात में ग्राम बेरुआ में घर से चंद कदमों की दूरी पर बना अहाते में तबस्सुम (28) महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतका के ससुर सज्जाद ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस हत्या की घटना का पुलिस द्वारा वुधवार को सफल अनवारण करते हुए प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का मामला सामने आया है। उक्त घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक कछौना के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम के सहयोग हेतु सर्विलांस व स्वाट टीम को भी लगाया गया। टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए साक्ष्य संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान बुधवार को मुखबिर की सूचना पर डबल नहर पुल पर अभियुक्त इस्लाम पुत्र रहीश निवासी ग्राम गुलरिया थाना हरियावा जनपद हरदोई व नोहित कुमार पुत्र रामदत्त निवासी तकिया नेवादा थाना माधौगंज जनपद हरदोई को अभिरक्षा में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ पर हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं मृतका का मोबाइल फोन बरामद कराया।
पूछताछ में व्यक्तियों ने इस्लाम पुत्र राहीश निवासी ग्राम गुलरिया थाना हरियावा जनपद हरदोई ने बताया कि मृतका तबस्सुम से मेरी 01 वर्ष पूर्व राग कॉल लग जाने के कारण बातचीत होने लगी थी और हम दोनों में प्रेम सम्बंध बन गए। जब मैने तबस्सुम से शादी के लिए कहा तो मृतका द्वारा शादी से इंकार कर दिया। जिससे में आहत होकर अपने मित्र मोहित कुमार पुत्र रामदत्त निवासी तकिया नेवादा थाना माधौगंज जनपद हरदोई की सहायत से रविवार की रात में तबस्सुम से बात करने के बहाने घर से बाहर बुलवाकर हाता के पास चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतका का मोबाइल लेकर हम भाग गए थे। इस दौरान पुलिस टीम में प्र०नि० सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह थाना, उ०नि० मो0 कयूम थाना, उ0नि0 प्रेमसागर सिंह प्रभारी सर्विलास सेल व स्वाट जनपद हरदोई, उ0नि0 श्री वर्मा रमेश प्रभारी एसओजी जनपद हरदोई, हे का० दिनेश शर्मा एसओजी टीम जनपद हरदोई, का मो० इरफान सर्विलास सेल जनपद हरदोई, का० ओमवीर सर्विलास सेल जनपद हरदोई, का0 प्रदीप कुमार सर्विलास सेल जनपद हरदोई, का० त्रिवेश स्वाट टीम जनपद हरदोई, का० सुरजीत स्वाट टीम जनपद हरदोई, का0 बृजनंदन एसओजी टीम जनपद हरदोई व का0 अंकित कुमार थाना कछौना हरदोई, का0 मोहित कुमार थाना कछौना हरदोई, का0 आयुष कुमार भाटी थाना कछौना हरदोई मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता