कोटेदारों ने माँगा ₹300 प्रति कुंटल कमीशन या ₹30000 प्रतिमाह वेतन

लखनऊ स्थिति इको गार्डन में कोटेदारों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कोटेदारों का कहना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के अंतर्गत लगभग पूरे प्रदेश में 80000 कोटेदार कार्यरत है परंतु सरकार द्वारा मात्र 70 पैसे प्रति किलो इन कोटेदारों को दिया जा रहा है। जिसके चलते इनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोटेदारों की सरकार से यह मांग है कि या तो सरकार इनको ₹300 प्रति कुंटल कमीशन दे या तो ₹30000 प्रतिमाह वेतन दे l

सिद्धान्त सिंह