तन्मय मुखर्जी, लखनऊ :
गाजियाबाद के विजय नगर में पत्रकार विक्रम जोशी की उनकी बेटियों के सामने ही बदमाशों द्वारा निर्ममता से पीटा गया और गोली मार दी गयी । अस्पताल में इलाज के दौरान विक्रम जोशी की मौत हो गयी । पत्रकार की हत्या, साधारण मामला नहीं है । गाज़ियाबाद में उद्दण्ड शोहदों और लचर व्यवस्था की परिणति है यह हत्या ।
ज्ञात हो कि आरोपितों ने पत्रकार विक्रम जोशी की भांजी के साथ अभद्रता की थी और उसी की रिपोर्ट लिखाने विक्रम जोशी पुलिस स्टेशन गए थे । उन्होंने त्वरित कार्रवाई की मांग की थी । लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई । इससे अपराधियों की हिम्मत बढ़ गई और अपराधियों ने पत्रकार विक्रम जोशी को न सिर्फ मारा बल्कि गोली मारकर उनकी हत्या भी कर दी ।
अब पुलिस ने दो नामजद सहित नौ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार को 10 लाख रुपए, पत्नी को सरकारी नौकरी और उनकी बेटियों को अच्छे स्कूल में निश्शुल्क शिक्षा देने का आश्वासन दिया है ।