स्पोर्ट फॉर चेंज फाइनल नागपुर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कछौना रहा प्रथम

कछौना, हरदोई। नागपुर के वीएनआईटी कैंपस में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता स्पोर्ट फॉर चेंज के फाइनल में उत्तर प्रदेश का बेहतर प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में हरदोई ने चार स्वर्ण, एक रजत व दो कान्स्य पदक प्राप्त कर हरदोई का मान बढ़ाया। जिसमें 3 स्वर्ण (सबरीना, हाई जम्प-यूपीएस लोन्हारा, पिंकेश, लॉंग जंप-यूपीएस लोन्हारा, शैली, कैरम बोर्ड-यूपीएस पुरवा), एक रजत (गुंजन कश्यप, लॉंग जम्प-हरदोई) व 2 कान्स्य पदक (उपासना, गोला फेंक-यूपीएस लोन्हारा व मोसिम बॉलथ्रो-यूपीएस लोन्हारा) हासिल करके कछौना ब्लाक व बेसिक स्कूलों का मान बढ़ाकर गौरवान्वित किया। सभी बच्चों ने खेलों का पूर्ण आनंद लिया व अपना 100 फीसदी योगदान दिया।          

इन पदको को प्राप्त करने में उनके प्रशिक्षकों की अहम भूमिका रही। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नागपुर गए प्रमुख प्रशिक्षकों में पूनम अवस्थी, प्रीती कनौजिया, आदर्श कनौजिया, अखिलेश कुमार, आदर्श पटेल, धर्मेन्द्र कुमार रहे। इस प्रतियोगिता में एचसीएल फाऊंडेशन  कछौना ने भी समस्त बच्चों के आने-जाने व खाने-पीने की व्यवस्था की। 

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता