हरदोई- शहर में सट्टा लोगों की जिंदगी नरक बना रहा है।युवा पीढ़ी लगातार इस खेल में फंसकर बर्बाद हो रही है।शहर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे ही युवक को गिरफ्तार किया जिसने सट्टे में हारे पैसे की भरपाई के लिए लूट करना शुरू कर दिया।उसके पास से लूटा गया एक मोबाइल व 450 रुपये बरामद किये गए है।
शहर कोतवाली में इस मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एमपी पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक शुगर मिल तिराहे के पास मौजूद है जो संदिग्ध है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बताये गए स्थान से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया तो उसने अपना नाम दिवाकर गुप्ता उर्फ विलेन भाई पुत्र करुणेश गुप्ता निवासी सरकुलर रोड शहर कोतवाली बताया।
एएसपी ने बताया कि उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सट्टे का लती है और सट्टे में हारे रुपयों की भरपाई के लिए अपने साथी रानू राजवंशी के साथ मिलकर बाइक,साइकिल पैदल आने वालों के साथ मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।एएसपी के मुताबिक सट्टे में हारे पैसे के लिए लूटा गया एक मोबाइल व 450 रुपये बरामद किए गए है और युवक को जेल भेजा जा रहा है साथ ही प्रकाश में आये युवक की तलाश की जा रही है।