- एक सप्ताह में बनकर तैयार हो जायेंगे अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल ।
- एक सप्ताह के उपरान्त गोवंशीय पशुओं का आना प्रारम्भ हो जायेगा ।
जनपद में मकर संक्रान्ति के अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी पुलकित खरे, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, डीसी मनरेगा प्रदीप कुमार चन्देल एवं जनपद के समस्त एसडीएम एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने 74 स्थानो पर अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ कराया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण एक सप्ताह में पूरा करा लिया जायेगा। इस एक सप्ताह के अन्तर्गत मनरेगा एवं अन्य विभागों के सहयोग से प्रत्येक 74 स्थलों पर मनरेगा के अन्तर्गत सुरक्षा, पानी के लिए तालाब, प्रकाश एवं चारा व नांद आदि से सम्बन्धित कार्यो को पूरा कर लिया जायेगा। एक सप्ताह के उपरान्त गोवंशीय पशुओं का आना प्रारम्भ हो जायेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने फावडे़ से खोदकर नींव का डाली। अस्थायी गोवंशीय आश्रय स्थलों के शुभारम्भ कार्य के अवसर पर जनपद के कई स्थानों पर विधि विधान से हवन-पूजन के साथ कार्य का शुभारम्भ किया गया