पिहानी, हरदोई – ग्राम चैनपुरवा थाना मंझिला जिला हरदोई के निवासी कमलेश अपनी बाइक से ससुराल ग्राम ढकौरा थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर खीरी जा रहा था। जब वह पिहानी स्थित कंजड़ चैराहा के पास पहंुचते ही जीप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके दामाद का भाई संजय किसी काम से पिहानी आया था। उसने उसे ठेलिया से सीएचसी पिहानी ले आया। जहां पर डाक्टरो ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय हरदोई के लिये रेफर कर दिया।