ब्रजघाट चौकी के समीप ट्रक की टक्कर लगने से बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गजरौला सीएचसी भेज दिया है ।
जानकारी करने पर पता चला कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा निवासी वीरेंद्र पुत्र मनवीर सिंह उम्र लगभग तीस वर्ष, शनिवार के दिन करीब चार बजे किसी काम से दिल्ली जा रहा था । ब्रजघाट चौकी से चंद कदम पहले ही एक ट्रक ने उसको टक्कर मार दी जिससे उस की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गजरौला सीएचसी भेज दिया है । सूचना पर वीरेंद्र के परिजन भी गजरौला सीएचसी पहुंच गये । वीरेंद्र को मृतक अवस्था में देखकर उसकी पत्नी अपना होश खो बैठी और वह एक मंद बुद्धि की तरह बातें करने लगी । पता चला कि वीरेंद्र की शादी चार साल पूर्व थाना कांठ क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी अनाश की पुत्री सुमन के साथ हुयी थी । वीरेंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं । वीरेंद्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है ।