बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को जनरथ बस ने मारी टक्कर

कौशाम्बी : प्रयागराज मंडल के जनपद कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे पर बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को जनरथ बस ने मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दोनों रेलवे कर्मचारी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो ने घायलो को सीएचसी सिराथू भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलपुर निवासी मोहनलाल के पुत्र अजीत कुमार 26 वर्ष फतेहपुर जनपद के कटोहन में रेलवे कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। वही फूलपुर निवासी श्रवण पाल 28 वर्ष फतेहपुर जनपद के सतनरैनी में रेलवे कर्मचारी है । अजीत अपने साथी श्रवण पाल के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक में सवार होकर प्रयागराज की ओर जा रहा था जैसे ही बाइक सवार सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे के नज़दीक पहुचे तभी प्रयागराज की ओर से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार जनरथ बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गए और सिराथू अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर देखकर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

ब्यूरो चीफ आईवी 24 कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट