अलग – अलग घटनाओं में लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम महरेपुर निवासी विकास सिंह पुत्र दिगपाल सिंह, सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्नियां निवासी रामदास पुत्र सियाराम, और बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी प्रीती पत्नी यशपाल ने भिन्न – भिन्न कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया । इनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की।