कौशाम्बी : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया है । नए वर्ष के आगमन पर प्रथम दिन उनका जन्मदिन था और कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन और नए वर्ष के आगमन की खुशी में जश्न में झूमे । जन्मदिन को धूमधाम से मनाया ।
मो० अकरम भाजपा अल्पसंख्यक के मंडल अध्यक्ष हैं । नए साल के दिन उनका जन्मदिन था । बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओ ने केक काटकर मो अकरम को जन्मदिन व नए साल की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की । मो० अकरम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियो जनपद एवं देश वासियों को नए साल की ढेर सारी से कहा कि जिस तरह बीता हुआ साल कोरोना महामारी में हम लोगो ने मुसीबत उठाई है । मैं ईश्वर से कामना करता हूँ यह नया साल 2021 हमारे जीवन में तमाम खुशियां लाये । उन्होंने लोग से यह भी अपील की है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नही हुई है, आप सभी कोरोना से बचने के लिए नियमो का पालन करे । जरूरी काम हो तभी बाहर जाये और हैण्ड सेनेटाइजर व मास्क का लगातार प्रयोग करे और लोगो से दूरी बना कर रखे । उन्होंने कहा कि यह साल कोरोना की जंग हम लोग जरूर जीतेंगे और यह साल हमारा खुशियो का प्रतीक बनेगा ।
जिला पंचायत सदस्य प्रत्यााशी समर उपाध्याय की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमे गुरुप्रसाद गुप्ता, दीपक पांडेय, तरुनाज़ मिश्रा, अनमोल केसरवानी, आकाश दुबे, तनवीर अहमद, दाऊद अहमद एवं तमाम कार्यकर्त्ता व दोस्त उपस्थित रहे।