भाजपा के 61 कार्यकर्ता भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए

प्रेम द्विवेदी :

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के करीब 61 युवा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने बीजेपी के 61 कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कर पार्टी की सक्रिय व प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई ।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने बताया कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों व विचारों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है । बीजेपी से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए युवाओं ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि युवा बीजेपी की नीतियों व बेरोजगारी से तंग होकर लगातार समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे है । अब 2022 में समाजवादी सरकार बनना तय है ।

भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए लोग क्रमश गोलू अवस्थी, धीरज शुक्ला, आनन्द शुक्ला, सत्यम मिश्रा, शिवम मिश्रा, राकेश शर्मा, शक्ती प्रकाश पांडे , नितीश त्रिवेदी, अंकित सिंह, सूरज सिंह तोमर , राम सिह, प्रवेश सिंह , रनवीर सिंह ,राजपूत,यतींद्र मोहन सिंह , अभिषेक कुमार सिंह , वीरेश राठौर, विशाल राठौर, अमित प्रजापति, प्रवीण कुमार , अरुण प्रताप सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, पृथ्वीपाल ,रामस्नेही, छोटेलाल, राधारमण , हरिओम भोजवाल, अरविंद यादव, सत्यपाल, नंदकिशोर यादव, अनुप यादव,मनोज यादव, नौरंग, अनुप कुमार, श्रीश राजवंशी सोनिल मौर्य लवकुश यादव, आकाश दिवाकर, संजय वर्मा, अनुप सिंह यादव, कमल किशोर , जुनैद एहसान खां, शकील अहमद , नुरुल हसन, चांद बाबू , दिलशाद , अरबाज , मो फुरकान खां, दानिश खां निजाम, इरफान कुरैशी , तबरेज खां, मो आसिम खां, मो हनीफ , फैजान खां आदि लोग शामिल हुए इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू , यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी, वैभव सिंह, रमेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।