रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर नगर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई जिसमे पार्टी कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष शिवम तिवारी ने कहा कि आज देश को सुषमा स्वराज के रूप में अपूर्णीय क्षति हुई है उन्हें शत शत नमन। उन्होंने आगे कहा सुषमा स्वराज दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं देश की द्वितीय महिला विदेश मंत्री होने का गौरव प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी के लिए ये अपूर्णीय क्षति है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री, कुलदीप मिश्र, आशुतोष मिश्र, देवेश बाजपेई, शेरा मिश्र, प्रफुल्ल बाजपेयी, राहुल अवस्थी, शिवानन्द मिश्र, अमित अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।