दो फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार, व्यापारियों के यहां छापा ढालनेमकी देकर 2 लाख रुपये की मांगते थे रकम 

            हरदोई – सांडी पुलिस ने दो ऐसे शातिर ठग लोगों को गिरफ्तार किया है जो आयकर अधिकारी बनकर व्यापारियों के यहां छापेमारी करने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इनके पास से पुलिस ने एक सेंट्रो कार एक मोटरसाइकिल दो मोबाइल एक तमंचा बरामद किया है। ठगों का एक साथी भाग निकलने में सफल रहा।
            सांडी कस्बे में ज्वेलरी का कारोबार अधिक होता है यहां पर तीन शातिर ठग सक्रिय हो गए और इन्ही ठगों ने दुकानों के बाहर घूम-घूमकर वीडियो कैमरे से वहां पर दुकानों के बाहर लगे बोर्ड के वीडियो बनाते और फोटो खींचते थे। उसके बाद उन्हें दुकानदारों के बोर्ड पर लिखें मोबाइल नंबरों से फोन करते और खुद को आयकर का अधिकारी बताकर छापेमारी की धमकी देते थे।
             एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि इन शातिर ठगों ने कस्बे के करीब 10 से अधिक लोगों को इस प्रकार झांसे में लिया था और सभी से दो-दो लाख रुपये की मांग की थी।एसपी ने बताया कि किसी तरह व्यापारियों को इन सब के फर्जी होने की भनक लगी और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी और दोनों गिरफ्तार हो गए जबकि इनका एक साथी भाग निकला।
            एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों में एक जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान के उल्फत नगर निवासी सुनील कुमार कुशवाहा पुत्र महिपाल कुशवाहा और जनपद लखनऊ के तेलीबाग थाना साउथ सिटी के वृंदावन कॉलोनी रायबरेली रोड निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा रामचंद्र को गिरफ्तार किया गया है।इनका एक साथी सूरज देवल भाग निकलने में सफल रहा जबकि उसकी मोटरसाइकिल बरामद हो गई। इन दोनों के पास से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा कारतूस एक सेंट्रो कार एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि सुनील के विरुद्ध शाहजहांपुर में ठगी का मामला पंजीकृत है। एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने बताया प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही है।