भाजपा गरीबों किसानों की पार्टी नहीं : रामज्ञान गुप्ता

        हरदोई- समाजवादी पार्टी कार्यालय नगर पालिका परिषद में समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने की व संचालन जिला महासचिव यादवेंद्र सिंह यादव ने किया।
       रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार भाजपा विकास के मुद्दों से हटकर काम कर रही है ! समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को – धीरे धीरे बंद कर रही है।2019 के लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हम और हमारी युवा टीम गांव – गली शहरों में बूथ स्तर पर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को आम जनमानस में बता कर परेशान जनता और युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और भाजपा सरकार की बढ़ती हुई महंगाई और झूठे वादों को जनता को समझाने का काम करेंगे समाजवादी सरकार में डॉ० राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना , जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना , लोहिया ग्रामीण योजना , किसानों की ऋण माफी और किसान हेतु मुफ्त सिंचाई के माध्यम से गांव को खुशहाल बनाने का कार्य किया था।
     कहाकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए समाजवादी श्रवण यात्रा अल्पसंख्यक कल्याण का सर्वागीण विकास योजना समाजवादी सरकार की विशेष उपलब्धियां रही हैं ! जब से भाजपा की सरकार शासन में आयी है देश और प्रदेश में धर्म एवं जातीय नफरत को बढ़ावा दिया जा रहा है आर० एस० एस० की मनुवादी विचारधारा को लागू करने का प्रयास किए जा रहे हैं तथा लोकतंत्र को पूरी तरह से समाप्त करने की साजिश रची जा रही है ! मटियामऊ व हरपुरा में 35 लोगों पर फर्जी मुकदमा लिख कर उत्पीड़न किया जा रहा है व 100 अज्ञात लोगों के नाम मुकदमा लिख कर थाना माधौगज पुलिस द्वारा उत्पीड़न व धन उगाही की जा रही है पुलिस के मनमाने रवैए से जनता में रोष व्याप्त ह।कहाकिपिछले चार सालों मैं गरीबी और कर्ज के बोझ से तंग आकर 50 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं तथा 35 लाख किसान खेती का काम छोड़कर मजदूरी करने पर मजबूर हुए हैं सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि किसानों की आत्महत्या उन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा है जिनमें भाजपा की सरकारें हैं !
      जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कश्यप जिला सचिव अवनीश पांडे ने कहा एक तरफ तो आम आदमी बेरोजगारी से परेशान है दूसरी तरफ डीजल पेट्रोल एवं गैस की बढ़ती कीमतों में उनकी मुसीबत को और बढ़ा दिया है जब से भाजपा सरकार आई है तब से हर वक्त परेशान है जिला सचिव नीरज अवस्थी, परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू ने कहा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अत्याचार बढ़ गया है जनता पूरी तरह से परेशान है भाजपा सरकार में लूट हत्या बलात्कार गुंडई चरम सीमा पर हैजिला सचिव सुधीर गुप्ता मिन्ना,धर्मेंद्र यादव भाजपा की सबसे बड़ी नाकामी नोटबंदी और जीएसटी है जिसकी वजह से छोटे व्यापारियों, किसानों ,मजदूरों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है लाखों फैक्ट्रियां बंद हो गई जिसमें लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है जिससे आम जनमानस में बहुत रोष व्याप्त है
     इस मौके पर मुख्य रूप से यूथ बिग्रेड के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, हरिनाम सिंह यादव, प्रवीण कश्यप ,सुधीर गुप्ता, नीरज अवस्थी, परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू,धीरज अर्कवंशी, सूरज कश्यप ,अनुज यादव, अवनीश पांडे, सूरज कश्यप, विनोद सिंह ,मनीष कुशवाहा, कौशल कुमार, गोपेश कुमार, धर्मेंद्र यादव ,दीपू ,दानिश ,मनोज गुप्ता ,नवीन यादव ,यादवेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह यादव ,मंगल सिंह ,नीतीश यादव आदि लोग मौजूद रहे।