हज-2019 के लिए फार्म जमा होने की अन्तिम तिथि 12 दिसम्बर 2018

 जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि हज-2019 हेतु फार्म जमा होने की निर्धारित अन्तिम तिथि 17 नवम्बर 2018 के स्थान पर 12 दिसम्बर 2018 कर दी गई है। तथा पासपोर्ट जारी होने की तिथि में भी बदलाव किया गया है। अब पासपोर्ट 12 दिसम्बर या उससे पूर्व जारी होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक आॅनलाइन आवेदन वेबसाइट  www.hajcommittee.gov.in  पर कर सकते है। अथवा उक्त वेबसाइट से डाउनलोड पश्चात प्राप्त आॅफलाइन/आॅनलाइन/माबाइल एप HAJ COMMITTEE OF INDIA पर आवेदन के पश्चात् समस्त संलग्नकों सहित सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य हज समिति 10ए, विधान सभा मार्ग लखनऊ को प्राप्त कराये जा सकते है।
—————————————————–