बदायूँ। जनपद बदायूँ में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कृषि इंटर कॉलेज, मुजरिया द्वारा अपने ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को निःशुल्क मास्क वितरण करने के प्रबंधक सत्यपाल सोलंकी की ओर से डॉ उर्मिलेश जनचेतना समिति के सचिव व कवि डॉ. अक्षत अशेष के द्वारा कृषि इण्टर कालिज, मुजरिया के कर्मचारी गगनदीप गुप्ता मास्क सौंपे गए ।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबन्धक व बायर्स एण्ड एक्सपोर्टस ज्वांन्ट आरगेनाइजेशन के सचिव सत्यपाल सोलंकी ने कहा कि आज संकट का समय है और सभी सरकार एवं ज़िलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देशों के पालन कर मास्क पहनना जरूरी है । इसी उद्देश्य से प्रत्येक छात्र और छात्रा को निःशुल्क मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं । इस अवसर पर कवि डॉ अक्षत अशेष ने सोलंकी की भावनाओं की सराहना करते हुये ऐसे संकट के समय में उनके द्वारा किये गये सहयोग की सराहना की। इससे पूर्व भी सत्यपाल सोलंकी एवं डॉ अक्षत अशेष ने जिलाधिकारी एवं एसएसपी को किट उपलब्ध कराई हैं।