महिला नेत्री ने जरूरतमंद लोगों में वितरित किये मास्क, सेनेटाइज़र व साबुन

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ (सब एडिटर indianvoice24)-

कुरसठ : हरदोई पूरे विश्व में जहां लोगों का जीवन कोरोना संकट के कारण अस्त व्यस्त हो चुका है ऐसे समय पर विश्व की सबसे बडी़ राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री नीलम द्विवेदी के द्वारा क्षेत्र में कोरोना योद्घा, सफाईकर्मी, चिकित्सकों व अन्य जरूरतमंद लगभग दो सैकड़ा लोगों को मास्क, साबुन सेनेटाइजर व एक गमछा की किट उपलब्ध कराई गयी ।

https://www.indianvoice24.com से बातचीत में महिला नेत्री नीलम द्विवेदी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा हरदोई की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता के निर्देश पर वितरण कार्यक्रम में उचित दूरी समेत अन्य निर्देशो का विशेष ख्याल रखा गया।