स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्रों को 31 दिसम्बर तक खुले में शौच मुक्त बनाना है

                स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्रों में शौचालयों की मरम्मत एवं जीर्णोद्वार व विस्तार किये जाने हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ मुुुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी डा0 विपिन कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया ।
               इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,खण्ड शिक्षाधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी,सहायक खण्ड विकास अधिकारी एवं सचिवों को निर्देश दिये कि भारत सरकार की मंशा अनुसार जनपद के सभी स्कूल एवं आंगनबाड्ी केन्द्रों को 31 दिसम्बर 2017 तक शतप्रतिशत खुले में शौच मुक्त बनाना है । उन्होने कहा कि इसके लिए सभी सचिव एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा सीडीपीओ अपने क्षेत्र के प्रधानों के साथ मिलकर तथा सरकार की प्राथमिकता को बताते हुए राज्य वित्त एवं 14वें वित्त की धनराशि से स्कूल और आंगनबाडी केन्द्रों के शौचालयों को 31 दिसम्बर 2017 तक अनिवार्य रूप से बनवाना सुनिश्चित करें ।
कार्यशाला को जानकारी देते हुए स्टेट कोर्डिनेटर/स्कूल सैनिटेशन सुशील पांडे ने कहा कि अगर स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्रों के शौचालय सुन्दर एवं अच्छें होगें तो बच्चों में खुले में शौच जाने की आदत छूट जायेगी और जिन बच्चों के घरों में शौचालय नहीं होगें वह बच्चें अपने स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्रों के शौचालयों का उदाहरण देकर अपने अभिभावकों से अपने घरों में शौचालय बनवा सकेगें और इसी तरह समस्त गांवों को खुले में शौच मुक्त किया जा सकता हैं ।  बैठक में जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक दीपक यादव, डीपीसी शैलेन्द्र कुमार व अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।