शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करेंः- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने सभी जनपदीय अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता पूर्ण ढंग से समयानुसार करना सुनिश्चित करें। 
तहसील सवायजपुर में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी ने यह निर्देश जनदीय अािकारियों को दिये। उन्होने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निराकरण समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। अतः सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उन्हे जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हो उनका गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुये स्वयं निराकरण करें। उन्होने यह भी कहा कि शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ता के पूर्ण संतुष्ट होने पर ही निराकरण माना जायेगा। फर्जी निराकरण पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में राम किशुन पुत्र रामेश्वर नादखेड़ा ककरा ने ऋणमाफी का लाभ दिलाने, बिटोली पत्नी रामशरण मलिकपुर ने अवैद्य कब्जा हटाये जाने के संबन्ध में, विजय पाल पुत्र दुर्जन भैलामऊ ने पेैमाइश कराये जाने, सुदर्शन मिश्र, देवेन्द्र पाल सिंह, आनन्द कुमार आदि ने ग्राम पंचायत पर अवैद्य कब्जा हटाये जाने के संबन्ध में, रामतीर्थ तिवारी चंादामहमदपुर ने अवैद्य निर्माण हटवाये जाने संबन्धी, सुनील कुमार विनयका अकबरपुर ने मेड़बन्दी कराने तथा सूर्यवंश हरपालपुर ने भूमाफिया द्वारा कब्जा की गई भूमि को रिक्त कराये जाने संबन्धी शिकायत की। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति आदि से संबन्धित शिकायतें प्राप्त हुई।
संपूर्ण समाधान दिवस में  मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0पी0एन0चतुर्वेदी,  उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सवायजपुर आदि अधिकारी मौजूद रहे।