बीएलओ एवं बीएलए संयुक्त बैठक करके दावे एवं आपत्तियों का गुणवत्तापरक निस्तारण करें – सिंह

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से कहा है कि आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर एक बैठक पुनः आयोजित कर लें तथा प्रथम बैठक के एक सप्ताह बाद द्वितीय बैठक में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के समय अवश्य आयोजित कर ले तथा आयोजित की जाने वाली बैठक का एक कार्यवृत्त तैयार कर भविष्य हेत अनुरक्षित कर लें।

श्री सिंह ने कहा है कि बीएलओ एवं बीएल संयुक्त बैठक करके दावे एवं आपत्तियों का गुणवत्ता परक निस्तारण कर लिया जायें तथा बैठक कराने का अनुपालन समय से किया जाये।