अपर जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (न0नि0) ने अवगत कराया है कि नगरीय निकायों की मतदाता सूचियों के वृहद निर्धारित पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार जनपद की समस्त नगरीय निकायों की मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 18 अक्टूबर 2017 को कर दिया गया है।
उन्होने बताया कि अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), संबन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय एवं संबन्धित नगरीय निकाय कार्यालयों पर जनसामान्य के निरीक्षण हेतु उपलब्ध हैं।