ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

रामू बाजपेयी
====================
पाली (हरदोई) -बुधवार को पाली नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर के पूर्व चेयरमैन कमलाकांत बाजपेयी व पाली थानाध्यक्ष गोपाल नारायण रहे।

मुख्य अतिथियों का स्वागत खण्ड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप त्रिवेदी ने शाॅल भेंट की।


तरह तरह की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन


खेल कूद प्रतियोगिताओं में कई प्रकार की शारीरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमे ऊंची कूद, लम्बी कूद, दौड़, खो-खो, कबड्डी शामिल हैं। प्रतियोगिता प्राथमिक तथा जूनियर दो वर्गों में आयोजित की गई। कार्यक्रम का समापन सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के द्वारा किआ गया। सवायजपुर विधायक ने समस्त विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया।

इस अवसर पर प्रशांत अग्निहोत्री,करूणेश अग्निहोत्री, रामावतार दीक्षित, अश्विनी मिश्रा, गिरीश दीक्षित, रामजी मिश्र, ललित द्वेवेदी, हरिहर शुक्ला आदि शिक्षक मौजूद रहे ।