पिहानी।कस्बे के रामलीला मैदान में सोमवार को सायं करीब साढ़े सात बजे भगवान श्रीराम और माता जानकी की आरती के बाद लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने श्रीराम और माता जानकी आदि भूमिकाओं के रूप में धनुष-यज्ञ लीला का मंचन किया। जिसे देख दर्शक भाव-विभोर हुए। रामकृष्ण गुप्ता, अवधेश रस्तोगी, अभिषेक वैश्य रिशु आदि ने मंत्रों के साथ पूजन-आरती का क्रम पूर्ण किया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष अभिषेक वैश्य रिशु ने बताया कि रामबारात, रामवनवास, केवट संवाद, भरत मिलाप, सुग्रीव मित्रता आदि का मंचन पूर्व निश्चित क्रमों के अनुसार होगा। भरत-मिलाप नगर के मुख्य-मार्गों से होकर निकलेगा, जिसमें कई जगह पूजन भी किया जाएगा।
Related Articles
रामलीला में मेघनाद वध और कृष्णलीला में कंस वध का किया गया भावपूर्ण मञ्चन
February 25, 2019
0
भारतीय सैन्य ताकत की बढ़ती शक्ति : धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल
February 24, 2018
0