बदायूँ :14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि दिनांक 1जून से 14 जून तक लगातार कुछ लोगों का रक्तदान करवाने का संकल्प लिया है। इस प्रकार के रक्त दान से रक्तकोष विभाग में रक्त की कमी भी नही रहेगी एवं प्रतिदिन कुछ लोगों के रक्त दान करने से सोशल डिस्टेन्सिंग का भी पालन होता रहेगा ।
जायसवाल का ये प्रयास वास्तव मे सराहनानीय है। बदायूँ जनपद को ही नही पूरे देश को आप पर गर्व है। कोरोनाकाल मे एक कर्मठ योध्दा की भूमिका दिलोंदिंमाग पर छा जाने वाली है । राष्ट्रीय सेवा योजना का सर भी आपने गौरव से ऊंचा कर दिया है। जिला चिकित्सालय रक्तकोष विभाग के शुभम रस्तोगी ने कहा कि रक्त कोश विभाग आपका सदा ऋणी रहेगा।एक तो रक्तदान वैसे ही महादान होता दूसरे लोगो को इसके लिये प्रेरित करने वाला व्यक्ति वास्तव मे धन्य है और प्रंशसा का पात्र है । कोरोना काल में आपका ये योगदान सदैव याद रखा जायेगा।