जनपद में प्रवासी मजदूरों के आने से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डीएम ने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूर आएं हैं, जहाँ अधिक संक्रमण फैला हुआ है। जनपद के कुछ लोग उनके सम्पर्क में आए और उनको भी संक्रमण हो गया। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जिला प्रशासन द्वारा जनता की सुविधार्थ बनाए गए नियमों का पालन अवश्य करें।

मास्क न लगाया तो भुगतना होगा जुर्माना-

डीएम ने कहा कि शासन द्वारा अधिनियम जारी कर निर्देश दिए गए हैं जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना आवश्यक कर दिया गया है। बिना मास्क लगे घूमने पर सजा व जुर्माने का प्रावधान है। इस लिए सभी लोग नियमों से वाकिफ हैं मास्क अवश्य लगाए और सार्वजनिक स्थलों पर न थूकें। पुलिस टीम बिना मास्क लगे व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करेगी।

दो पहिया वाहन पर चालक हीं बैठेगा मात्र

एसएसपी ने कहा कि दोपहिया वाहनों पर चालक के सिवा कोई नहीं बैठेगा। यह कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।