नौकरी के नाम पर लिए पांच लाख, दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

हरदोई- नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपए लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिए जाने की रिपोर्ट पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई। 

थाना क्षेत्र के गांव रुकनापुर निवासी कैलाशचंद्र पुत्र भगीरथ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि तीन वर्ष पूर्व पुत्र की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ग्राम पिपरावां निवासी द्वारिका पुत्र कुन्हा ने अपने दामाद अनिल कुमार पुत्र बाबूराम कुरील निवासी खलासी लाइन कानपुर को रुपए दिए थे। इस रकम को उसने अवध ग्रामीण बैंक संजलपुर के कर्मचारी साबिर अली के सामने दिए। पीड़ित को एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। फर्जी होने की जानकारी होंने पर कहा सुनी हुई उसके बाद विपक्षी ने एक लाख रुपए की चेक दिया जो बाउंस हो गया।