फर्जी बैंक अधिकारी का शिकार बना युवक, एटीएम का कोड पूछकर ठगे युवक से ₹24980

कछौना (हरदोई): कछौना नगर के मोहल्ला रेलवेगंज पश्चिमी में रहने वाले सुमित कुमार फर्जी बैंक अधिकारी के झांसे में आकर अपने खाते से अच्छी-खासी रकम गवां चुके हैं।


बताते चलें कि शनिवार की शाम सुमित कुमार के मोबाइल पर 6291957726 मो०नंबर से दीपक जोशी नामक व्यक्ति की एक कॉल आई जिसमें उस व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक ऑफ इंडिया की हेड ब्रांच से बोल रहा है और उसके एटीएम कार्ड की वैधता 31 दिसंबर 2018 को समाप्त हो रही है जिसके लिए नया एटीएम कार्ड जारी होने है, फिर फर्जी बैंक अधिकारी ने उससे एटीएम कार्ड की सारी जानकारी हासिल कर उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से तीन ट्रांजेक्शन कर कुल 24980 रुपये उड़ा लिये। युवक अपने खाते से निकली राशि को देखकर स्तब्ध रह गया तत्पश्चात उसने सम्बंधित थाने में इस प्रकरण की लिखित सूचना दी है।


युवक के साथ घटित हुए इस प्रकरण से अन्य बैंक खाताधारकों को भी सचेत व सावधान रहने की आवश्यकता है, बेहतर रहेगा कि इन फ्रॉड कॉल्स पर अमल करने या ध्यान देने की बजाय किसी भी कार्य हेतु सीधे अपनी बैंक शाखा से सम्पर्क करें।