पीएम के स्वच्छ भारत मिशन को मुँह चिढ़ा रहे स्कूल जहाँ बच्चे खुले में जाते हैं शौच, विद्यालय प्रशासन ने बीडीओ को कराया अवगत

कछौना (हरदोई): एक तरफ पीएम मोदी जी देश को स्वच्छता के रास्ते पर ले जाने हेतु प्रयासरत हैं । जगह-जगह ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर शौचालय, साफ-सफाई व डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का प्रबन्ध हो रहा है, वहीं विकास क्षेत्र के भवानीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के शौचालयों की स्थिति काफी जर्जर है । यह प्रयोग में लाने लायक नहीं हैैं ।

विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे खुले में शौच जाने को विवश हैं। विद्यालय के समीप एक तालाब है जहां शौच जाने पर बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका हमेशा बनी रहती है। विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्बंधित ग्राम प्रधान को इस समस्या से अवगत कराने पर भी कोई समाधान नहीं किया गया । जिस पर विद्यालय प्रशासन ने खण्ड विकास अधिकारी से सम्बन्धित प्रकरण में कार्यवाही हेतु अवगत कराया है।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता/नवनीत कुमार