साइकिल सवार को बोलैरो ने कुचला मौत,बालिका घायल

                     माधौगंज- साइकिल सवार को तेज रफ्तार बोलेरो वाले ने पीछे से टक्कर मारी मौके पर मौत हो गई साथ मे 3 साल की पोती को गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सी एच सी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया भतीजे की तहरीर पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
          थानाक्षेत्र के ग्राम माधौपुरवा निवासी रामौतार 55 पुत्र रामचरन माधौगंज की तरफ से साइकिल से घर आ रहा था साथ मे 3 वर्षीय पोती महर पुत्री विनोद कुमार भी सायकिल पर बैठी थी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे रामौतार सायकिल से उछल कर दूर गिरा और मौके पर ही मौत हो गई वही महर भी उछल कर दूर गिरी जिसे माधौगंज जाने के लिए इंतजार कर रहा विनोद ने उसे सी एच सी भेजा जहा पर डाक्टरो ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया भतीजा विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी  जिसमे कहा कि माधौपुरवा गाव के पास माधौगंज बघौली मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे उसके चाचा की मौके पर मौत हो गई तहरीर पर  कुरसठ चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम को भेज  दिया घटना स्थल पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे