कछौना की ब्लाक प्रमुख रामरती के विरुद्ध अब अविश्वास की पहल हुई है। मल्लावां से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू के नेतृत्व में डीएम से मिलने पहुंचे बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास जताते हुए शपथ पत्र दिए है। कछौना के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल की अगुवाई में अविश्वास के लिए यह शपथ पत्र दाखिल हुए। अविश्वास के पक्ष में 43 बीडीसी सदस्यों का दावा किया गया है जबकि दावेदारों के मुताबिक बालामऊ विधानसभा से विधायक रामपाल वर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। बता दें सण्डीला से भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल समर्थित रामरती ब्लाक प्रमुख है।
Related Articles
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मांगों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन
March 7, 2022
0
‘इण्डिया’-द्वारा प्रस्तुत अविश्वास-प्रस्ताव का निहितार्थ
August 6, 2023
0
क्षेत्र पंचायत हरियावां की बैठक 24 जनवरी के स्थान पर अब 25 जनवरी को
January 23, 2019
0