संदिग्ध गोलीकाण्ड में घायल युवक के छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

             बीते बुधवार 3 जनवरी को दिन के समय करीब 3 बजे कस्बे के मोहल्ला खुरमुली उत्तरी नागर में संदिग्ध मामले में मो•रिजवान 35 वर्ष पुत्र कमर अब्बास के गोली लगने की वारदात पर।घायल के छोटे भाई मो•सलमान हैदर की तरफ से स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी गयी जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
               ज्ञात हो कि कस्बे के मोहल्ला खुरमुली उत्तरी नागर निवासी मो•रिजवान 35 वर्ष पुत्र कमर अब्बास की शादी मोहल्ले के ही स्वर्गीय तशर्रफ हुसैन की पुत्री मन्सूर जहाँ से लगभग 16 वर्ष पूर्व हुई थी।शादी के बाद से पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छे नहीं रहे।इस अवधि में इनके संसर्ग से तीन बच्चे बड़ा पुत्र रेहान 14,दो पुत्रियाँ 12 वर्ष व 6 वर्ष के हुए जिनमें से 12 वर्षीय पुत्री का विगत दो माह पूर्व अचानक बीमारी के कारण देहांत हो गया है।
सूत्र बताते हैं कि मो•रिजवान को उनकी पत्नी से विवाद के चलते आए दिन माएके पक्ष के लोगों द्वारा नाजायज दबाव व जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
     बीते बुधवार को दोपहर बाद समय करीब 3 बजे मोहल्ले के एक घर से अचानक  गोली चलने की तेज आवाज हुई। लोग दहशत से घरों से बाहर निकले तो नजारा देख कर सब भौचक्के रह गए।मो•रिजवान 35 वर्ष को उनके बड़े साले मुजफ्फर हुसैन के मकान में जमीन पर लहूलुहान पड़ा देखकर भीड़ उमड़ आई।परिजनों में कोहराम मचा।तत्काल पुत्र रेहान स्कूटी पर लादकर घायल पिता मो• रिजवान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पहुंचा जहां पर उपचार के दौरान उपचार कर्ता डाॅक्टरों व स्थानीय कोतवाली पुलिस और रोते बिलखते माँ-बाप,बहनों व अन्य सगे सम्बन्धियों तथा एकत्रित भीड़ के अलावा मौजूद स्थानीय मीडिया के सामने घायल ने अपने मुख से घटना के संबंध में यह बयान दिया कि बड़े साले ने गोली मारी है।
          फिलहाल घायल की गम्भीर अवस्था व पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगने से हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ से एम्बुलेंस सुविधा पर तत्काल ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है।गोली लगे यूवक का उपचार ट्रामा सेन्टर लखनऊ में चर रहा है स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

साले ने 15 वर्ष पूर्व की थी जीजा के बड़े भाई की गोली मार कर हत्या, घटना की पुनरावृत्ति में जीजा के लगी गोली


घटना में घायल हुए मो रिजवान के बड़े भाई जमीर अब्बास उर्फ बबलू  को उसके साले सत्तार ने 15 वर्ष पूर्व गोली मारकर की थी हत्या।जिसमें प्रतिवादी पक्ष सत्तार हुसैन को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।जिसकी सजा काटकर हत्यारा विगत वर्ष ही जेल से बाहर आया है।आज की घटना में उक्त सजा काटकर बाहर आए व्यक्ति के बड़े भाई के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ है।