उत्तरी अफगानिस्तान के एक धार्मिक स्‍कूल में बम विस्‍फोट

उत्तरी अफगानिस्तान के एक धार्मिक स्‍कूल में बम विस्‍फोट हुआ जिसमें कम से कम 19 छात्रों की मृत्‍यु हो गई और 23 घायल हुए हैं। कल समंगान प्रांत की राजधानी एैबक के अल-जिहाद मदरसे में दोपहर बाद की नमाज के समय ये विस्‍फोट हुआ। इस मदरसे में ज्‍यादातर बच्‍चे पढ़ते है।

आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्‍ता अब्‍दुल नाफी  टकोर ने बताया कि इस घटना में कई छात्र घायल हुए है। किसी ने भी इस हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। हालांकि अगस्‍त 2021 में तालिबान के सत्‍ता में आने के बाद से इस्‍लामिक स्‍टेट समूह से सबद्ध अफगानी संगठन इस तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है।