बदायूँ: नगर पंचायत कार्यालय इस्लामनगर में हैण्ड सैनिटाइज़र मशीन स्थापित कर दी गई है। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।
हैण्ड सैनिटाइज़र मशीन को नगर पंचायत कार्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है। डीएम, एसएसपी ने कहा कि चल रही वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, सैनेटाइजेशन होता रहे। नगर पंचायत कार्यालय एक सार्वजनिक स्थान है। यहां आने वाले कुछ लोगों में यदि संक्रमण हुआ तो इस हैण्ड सैनिटाइज़र मशीन से सैनेटाइज़ होने के बाद कोरोना व अन्य वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हैण्ड सैनेटाइजेशन का होना बहुत जरूरी है।