बदायूँः बरेली, मुरादाबाद, मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल की खरीफ उत्पादकता गोष्ठी वीडियो कान्फे्रन्स के माध्यम से आलोक सिन्हा, कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में हुई। शासन से प्रमुख सचिव, कृषि देवेन्द्र चतुर्वेदी कृषि निदेशक, सोराज सिंह, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारीगण तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के कृषि वैज्ञानिक ने भाग लिया।
बदायूँ जिले में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में जिले के उप कृषि निदेशक डाॅ रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए0के0 जादौन, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ संजय कुमार, डाॅ यशपाल, डाॅ एस0पी0 सिंह, जिला गन्ना अधिकारी राम किशन, उद्यान विभाग से मोहन लाल प्रगतिशील कृषक नरेश शर्मा गाॅव मोहम्मपुद मई विकास खण्ड-बिसौली तथा मुनीन्द्र कुमार शर्मा कादराबाद (समरेर) उपस्थित थे। इस अवसर पर वैज्ञानिक ने अधिक उत्पादन कैसे करे तथा आय को दुगनी करने हेतु सुझाव से तकनीकी ज्ञान दिया।