थाना मूसाझाग पुलिस ने अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ दो को किया गिरफ़्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 13-12-19 को थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त चरन सिंह पुत्र सूबेदार सिंह निवासी सरोरा नगला थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ । उक्त सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 351/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

उक्त अभियान के अन्तर्गत ही थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गंगाधीन पुत्र प्रकाश निवासी प्रहलादपुर थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 80 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 352/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।