अब हमारी पाठशाला आन्तर्जालिक (ऑन-लाइन) रूप में शीघ्र प्रसारित होगी, जो हमारे सुविधानुसार संचालित होगी।
पहला विषय– मौखिक और लिखित भाषा (लेखन-पठन-पाठन तथा उच्चारण)।
★ आप लिखते कुछ हैं और उच्चारण कुछ करते हैं। आप उच्चारण कुछ करते हैं और लिखते कुछ हैं। आपके पठन-पाठन में भी भिन्नता बनी रहती है।
★ यह ज्ञान निश्शुल्क प्रदान किया जायेगा। यह संज्ञान ऐसा है, जो आपको किसी भी पुस्तक और शास्त्रीय ग्रन्थ में प्राप्त नहीं होगा।
★ इस सूचना का आप सभी इतना विस्तार कर दें कि देश के अधिकतर विद्यार्थी और अध्यापक हमारी दुर्लभ पाठशाला से जुड़कर आत्मिक उत्थान करते रहें।
★ अत्यन्त सहज-सरल शब्दों में आप सभी को ज्ञानधारा में अवगाहन करने का अवसर प्राप्त होगा।