माधौगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन के इंजन में फंसा सांड बीस मिनट खड़ी रही ट्रेन

हरदोई- माधौगंज इलाके में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में एक सांड के आ जाने पर उसकी मौत हो गईं। सांड गाड़ी के इंजन में फंस गया जिससे बीस मिनट खड़ी रही।गाड़ी खड़े होने के कारण बिल्हौर कटरा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।          

कस्बे बिलग्राम की ओर जाने वाले बिल्हौर कटरा मार्ग पर स्थित रेलवे के गेट नम्बर 66 बी के निकट एक सांड कानपुर से बालामऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54325 में बुरी तरह फंस गया। गेट मैन आशीष कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर गाड़ी निकल रही थी। उसी समय घटना घटित हुई। सांड इंजन में फंस गया था। जिसके कारण गाड़ी खड़ी रही। रेलवे कर्मियों ने सांड के शव को 8 बजकर 45 मिनट पर बाहर निकाला। तब तक गाड़ी खड़ी रही। निर्धारित समय से 20 मिनट देर से रवाना हुई। मुख्य मार्ग होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।