विपिन कुमार, गजरौला
जनपद अमरोहा के गजरौला रेलवे स्टेशन से दिल्ली दिशा की ओर एक किलोमीटर की दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी अनुसार पता चला कि थाना क्षेत्र गजरौला के गांव तिगरिया भूड़ निवासी लाला पुत्र भोले सिंह की आज सुबह करीब 10:00 बजे दिल्ली दिशा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाला की मौत से घर में कोहराम मचा है। कुछ अन्य सूत्रों का यह भी कहना है कि लाला साहिबाबाद से आ रहा था और उसकी मौत ट्रेन से गिरकर हुई है । उसकी जेब से साहिबाबाद ट्रेन का टिकट भी मिला है ।