आशुतोष अवस्थी, पिहानी
ग्राम राभा में माइनर फट जाने से किसानों की लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल पानी में डूब गई। ग्रामीणों के मुताबिक माइनर की सफाई सही ढंग से न होने के कारण पानी ओवरफ्लो हुआ और माइनर फट गया। कुछ किसानों ने गेहूं काटकर गट्ठर बना दिए थे। वे गट्ठर भी सब पानी में डूब गए।
संदीप त्रिपाठी कि लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। बबलू त्रिपाठी की भी 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इसके अलावा झाबर के किनारे तक कई अन्य किसानों की भी फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो गई। शाम तक जेसीबी से मिट्टी डालकर माइनर का बहाव रोकने का प्रयास ग्रामीण करते रहे।