प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आर0एस0 यादव ने बताया है कि 21 जनवरी 2019 को आईटीआई परिसर हरदोई में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में राजकीय, निजी आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी, कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त एवं सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है ।
उक्त रोजगार मेले में अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कारकर्ता के समक्ष स्वयं को सहजता एवं विश्वास के साथ प्रस्तुत करने हेतु 19 जनवरी 2019 को अनुभवी कैरियर काउंसलरों द्वारा 02 सेशन काउंसिलिंग एवं पर्सनेलिटी डेवलपमेन्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। श्री यादव ने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी 19 जनवरी को प्रातः 10 बजे अथवा दोपहर 02 बजे कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में तथा 21 जनवरी 2019 को आयोजित रोजगार मेले में प्रातः 09 बजे समस्त प्रपत्रों के साथ साक्षात्कार हेतु आईटीआई परिसर हरदोई में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।